फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   china open longest high speed rail route

चीन में बुलेट ट्रेन का सबसे लंबा रेल मार्ग

Wed, 26 Dec 2012 03:03 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 26 Dec 2012 03:03 PM IST
विज्ञापन
china open longest high speed rail route

चीन ने आधिकारिक तौर पर दुनिया का तेज रफ्तार वाला सबसे लंबा रेल मार्ग खोलने की घोषणा की है। यह रेलमार्ग चीन की राजधानी बीजिंग को देश के दक्षिणी हिस्से के व्यावसायिक केंद्र ग्वांगज़ो से जोड़ेगा।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह पहली बुलेट ट्रेन बीजिंग से खुली। शुरुआत में इन ट्रेनों की रफ्तार 300 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और इससे यात्रा में लगने वाला समय लगभग आधा हो जाएगा। इस रेलमार्ग के कुछ हिस्से पर पहले से ही आवागमन हो रहा था। चीन के एक अधिकारी ने इस रेलमार्ग का ब्यौरा देते हुए कहा कि "तकनीकी रूप से यह दुनिया के सबसे अत्याधुनिक रेलमार्गों में से एक है।"
विज्ञापन


करीब 2,298 किलोमीटर के इस रेलमार्ग में 35 स्टेशन होंगे। इनमें चीन के बड़े शहर वूखान और चांगशा भी शामिल हैं। पहले इस मार्ग पर सफ़र तय करने में 22 घंटे का वक्त लगता था लेकिन अब 10 घंटे से भी कम समय में यह दूरी तय की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी मीडिया का कहना है कि 26 दिसंबर को चीन के पूर्व नेता माओत्से तुंग की वर्षगांठ पर यह यात्री सेवा शुरू करने का फैसला किया गया। चीन पूरे देश भर में तेज रफ्तार वाले रेल नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। हालांकि यह महत्वाकांक्षी परियोजना भी विवादों से अछूती नहीं रही है। गर्मी के मौसम के दौरान पूर्वी जेजियांग प्रांत में एक तेज़ रफ़्तार ट्रेन लाइन पर हादसा होने से 40 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed