फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   China Missile India, America, Japan with greater danger

चीन की इस मिसाइल से भारत, अमेरिका, जापान को बड़ा खतरा

Wed, 03 Jan 2018 06:04 AM IST
एजेंसी / बीजिंग
एजेंसी / बीजिंग Updated Wed, 03 Jan 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
China Missile India, America, Japan with greater danger
मिसाइल
चीन की नई हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल अमेरिका के साथ जापान और भारत के लिए भी बड़ा खतरा पैदा हो गया है। यह मिसाइल तीनों देशों के सैन्य ठिकानों पर सटीक तरीके से निशाना लगाने में भी सक्षम होगी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में इसका दावा किया है।
विज्ञापन


टोक्यो के ‘डिप्लोमैट’ पत्रिका की रिपोर्ट में कहा गया था कि चीनी रॉकेट बलों ने नए ‘हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हिकल’ (एचडीएफ) का पिछले साल परीक्षण किया था। इसे डीएफ-17 नाम दिया गया है। अमेरिका खुफिया सूत्रों के हवाले से डिप्लोमैट ने पिछले महीने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) रॉकेट फोर्स ने पहला परीक्षण 1 नवंबर और दूसरा एक या दो महीनों बाद किया था। सूत्रों ने कहा था कि दोनों परीक्षण सफल रहे थे और डीएफ-17, 2020 तक तैनात किया जा सकता है। डीएफ-17 परीक्षण मिसाइलों को मंगोलिया के जिउकुआन परीक्षण केंद्र से लांच किया गया। 
विज्ञापन


पढ़ें- ट्रंप ने उकसाया तो अमेरिका पर कर देंगे मिसाइलों की बौछार: उत्तर कोरिया
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षण के दौरान यह यह 1400 किमी की ऊंचाई तक गया। ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने मंगलवार को बीजिंग के सैन्य विश्लेषक झोउ चेनमिंग के हवाले से कहा कि पारंपरिक बैलिस्टिक मिसाइलों की तुलना में एचजीवी बेहद जटिल है और इसे मार गिराना मुश्किल है। अमेरिका, जापान और भारत को चीन की एचजीवी तकनीक के विकास से चिंतित होना चाहिए। यह जापान में सैन्य अड्डों और भारत में परमाणु रिएक्टरों तक शीघ्रता और ज्यादा सटीकता के साथ पहुंच सकती है।

चीन ने साधी चुप्पी

China Missile India, America, Japan with greater danger
नवाज शरीफ और शी जिनपिंग
पीएलए के पूर्व सदस्य सांग झोंगपिंग ने कहा कि एचजीवी हथियारों को बैलिस्टिक मिसाइल डीएफ-41 के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 12 हजार किमी तक है। यह महज एक घंटे के भीतर अमेरिका के किसी भी स्थान तक मार कर सकती है।

जब इन परीक्षणों के बारे में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग से मंगलवार को पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की जानकारी के लिए रक्षा मंत्रालय से संपर्क करना चाहिए। 

एचजीवी की यह है खूबी :
- एचजीवी एक मानव रहित और रॉकेट लांच कर सकने वाला विमान है
- पारंपरिक बैलिस्टिक मिसाइलों की तुलना में एचजीवी की गति तेज है
- यह कम ऊंचाई पर उड़ सकती है
- यह राडार से भी बच निकलने में सक्षम है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed