फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   China miraculously told Vajpayee, Russia remembered relationship

वाजपेयी को चीन ने बताया चमत्कारी नेता, रूस ने याद किए संबंध

Sat, 18 Aug 2018 05:51 AM IST
एजेंसी, बीजिंग/मास्को/इस्लामाबाद
एजेंसी, बीजिंग/मास्को/इस्लामाबाद Updated Sat, 18 Aug 2018 05:51 AM IST
विज्ञापन
China miraculously told Vajpayee, Russia remembered relationship
फाइल फोटो (स्रोत - @China_Amb_India)

चीन सरकार ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें चमत्कारी राजनेता बताया, जिसने भारत-चीन के द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करने में अग्रणी योगदान दिया था। चीन के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ली किकियांग की तरफ से भारत को शोक संवेदनाएं भी संदेश के साथ भेजीं। पाकिस्तान और रूस की तरफ से भी अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुख प्रकट किया गया।

विज्ञापन


उधर, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अपने शोक संदेश में कहा कि वाजपेयी को दुनिया भर में सम्मान हासिल है। उन्हें एक ऐसे राजनेता के तौर पर याद किया जाएगा, जिन्होंने रूस और भारत के बीच दोस्ताना रिश्तों और रणनीतिक साझेदारी बनाने में अपना व्यक्तिगत योगदान दिया था।
विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार और वहां के शीर्ष नेताओं ने भी कहा कि अटल जी ने न सिर्फ द्विपक्षीय रिश्तों में बदलाव लाने में योगदान दिया बल्कि विकास के लिए क्षेत्रीय सहयोग के एक बड़े समर्थक बने रहे। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने अटल को सार्क के विकास के लिए क्षेत्रीय सहयोग का एक प्रमुख समर्थक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने कहा कि वाजपेयी और पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ ने 1999 में दोनों देशों के बीच शांति के ईमानदार प्रयास किए थे। उन्होंने कहा कि भारत ने एक ऐसा नेता खो दिया है, जिसे क्षेत्रीय शांति के लिए लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

शहबाज शरीफ ने अटल की ऐतिहासिक लाहौर बस यात्रा को भी याद करते हुए कहा कि जनरल परवेज मुशर्रफ ने बाद में कारगिल युद्ध को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद शरीफ सरकार को भी उखाड़ फेंका गया।

अन्य देशों के नेताओं ने भी किया अटल को याद
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दृष्टिकोण से आज भी दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को लाभ मिल रहा है। 2000 में उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था। तब उन्होंने भारत-अमेरिका के संबंधों को नैसर्गिक साझेदार बताया था।
- माइक पोम्पियो, अमेरिकी विदेश मंत्री 

भारत ने महान बेटा, वैश्विक नेता और अफगानिस्तान का दोस्त खो दिया। मेरा सौभाग्य है कि कुछ मौकों पर मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला। उपमहाद्वीप में शांति और स्थिरता के लिए नि:स्वार्थ और समर्पित होकर काम किया। यह उनकी सबसे बड़ी खूबी थी।
- हामिद करजई, पूर्व राष्ट्रपति, अफगानिस्तान

वाजपेयी जी दूरदर्शी राजनेता थे। वह भारत की नि:स्वार्थ सेवा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। भारत-नेपाल के संबंधों को मजबूत बनाने में उनका योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। भारत और दुनिया ने एक महान राजनीतिक हस्ती को खो दिया।
- केपी शर्मा ओली, प्रधानमंत्री, नेपाल

वाजपेयी जी श्रीलंका के सच्चे दोस्त थे। उन्होंने श्रीलंका में स्थिरता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई थी। महान नेता के साथ बिताई गई यादों को मैं हमेशा संभालकर रखूंगा।
- रानिल विक्रमासिंघे, प्रधानमंत्री, श्रीलंका

अटल बिहारी वाजपेयी को न सिर्फ उनकी देशसेवा और नेतृत्व क्षमता के लिए, बल्कि साहित्य और कला में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए भी याद किया जाएगा। मालदीव में मानव संसाधन विकास के लिए उनका योगदान हमेशा याद रहेगा।

-अब्दुल्ला यमीन अब्दुल गयूम, राष्ट्रपति, मालदीव

वाजपेयी ने अपने साहसी नेतृत्व और आम लोगों में उनकी गहरी सहानुभूति के जरिये भारत की नियति को आकार दिया। उनके सम्मान में मारीशस की सरकार ने सभी सरकारी इमारतों पर भारत-मारीशस के राष्ट्रीय ध्वजों को आधा फहराने का फैसला किया है।
- प्रविंद कुमार जुगनाथ, प्रधानमंत्री, मारीशस 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed