{"_id":"582472d04f1c1b067fb3a2fb","slug":"china-made-the-highest-road-tunnel-to-link-tibet","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने तिब्बत को जोड़ने के लिए बनाया सुरंग मार्ग","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
चीन ने तिब्बत को जोड़ने के लिए बनाया सुरंग मार्ग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Nov 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने बृहस्पतिवार को विश्व के सबसे ऊंचे सड़क सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया। इस सड़क सुरंग को बनाने पर 170 मिलियन अमेरिकी डॉलर का खर्च आया है। सिचुआन-तिब्बत हाईवे नामक इस सड़क सुरंग के तैयार होने से तिब्बत की दूरी दे घंटे कम हो गई है।
विज्ञापन
सात किलोमीटर लंबा यह सड़क सुरंग समुद्र तल से 6,168 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यह चोला पर्वत के मुख्य चोटी से होकर गुजरता है। इस सुरंग की वजह से सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू से तिब्बत के नागक्यू जाने में दो घंटे का समय कम लगेगा।
विज्ञापन
सुरंग में सभी दिशाओं में दो लेन बनाए गए हैं। इसका निर्माण 2012 से चल रहा था। इसे अगले साल यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इस सुरंग से होकर प्रतिदिन 4 से 5 हजार वाहन गुजर सकते हैं। इस सात किमी. लंबे सुरंग को पार करने में मात्र 10 मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन