फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   china leader photos found on toilet paper

टॉयलेट पेपर पर छापी नेता की फोटो, बवाल

Sun, 08 Feb 2015 04:02 PM IST
Updated Sun, 08 Feb 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
china leader photos found on toilet paper

चीन के अधिकारियों ने ऐसे सात हजार छह सौ टॉयलेट रोल और बीस हजार टिश्यू पेपर के पैकेट्स जब्त कर लिए हैं, जिन पर हांगकांग के चीफ एग्ज़ीक्यूटिव, सी वाई लिउंग की तस्वीर छपी हुई थी।

विज्ञापन


ये टॉयलेट रोल शुक्रवार को चीन की एक फैक्टरी से जब्त किए गए। हांगकांग की डेमोक्रेटिक पार्टी इन उत्पादों को अगले हफ्ते एक मेले में बेचना चाहती थी। इस छापे को पार्टी ने अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन बताया है।

विज्ञापन

जनता ने जा‌हिर की नाराजगी

china leader photos found on toilet paper

दरअसल, चीफ एक्जीक्यूटिव लिउंग हांगकांग की जनता के बीच बेहद अलोकप्रिय हैं। इसकी वजह है, लिउंग का चीन समर्थक होना। जब्त किए गए टॉयलेट रोल्स पर लिउंग का चेहरा विभिन्न भाव भंगिमाओं में दिखाया गया है। डेमोक्रेटिक पार्टी का कहना है कि उन्होंने पिछले साल हांगकांग में चीनी न्यू ईयर पर होने वाले मेले में भी ऐसे टॉयलेट रोल्स मेले में बेचे थे। और इस साल भी उन्होंने चंदा इकठ्ठा करने के लिए इनकी बिक्री की योजना बनाई थी।
लोकतंत्र समर्थक
इस बारे में चीनी अधिकारियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।पिछले साल हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में लाखों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए थे। हालांकि चीन ने 2017 में चीफ एग्जीक्यूटिव के पद के लिए चुनाव करवाने का वादा तो किया था लेकिन इस शर्त पर कि उम्मीदवार को चीन से भी स्वीकृति मिलनी चाहिए। इस पर हांगकांग के ज्यादातर सामाजिक कार्यकर्ता चीन से नाराज चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed