फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   China electric bus will run in Kathmandu

काठमांडू में चलेगी चीन की इलेक्ट्रिक बस, 2020 तक 20 फीसदी बसें दौड़ेंगी सड़कों पर: ओली

Wed, 24 Oct 2018 04:47 AM IST
अतुल मिश्र, अमर उजाला, काठमांडू
अतुल मिश्र, अमर उजाला, काठमांडू Updated Wed, 24 Oct 2018 04:47 AM IST
विज्ञापन
China electric bus will run in Kathmandu

प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने मंगलवार को चीन से खरीदी गई इलेक्ट्रिक बस का उद्घाटन किया। उन्होंने दावा किया कि आगामी 2020 तक नेपाल में 20 फीसदी ऐसी इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। ओली इलेक्ट्रिक बस के जरिए पुल्चोक से सिंहदरवार स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे। बस में प्रधानमंत्री ओली के साथ पर्यटन मंत्री रवींद्र अधिकारी, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी संसदीय दल के उपनेता सुभाष चंद्र नेम्वाड, काठमांडू महा नगरपालिका के मेयर विद्यासुंदर शाक्य, ललितपुर महानगर पालिका के मेयर चिरिबाबू महर्जन के अलावा अन्य लोग सवार थे। 

विज्ञापन


चीन की कंपनी से एक बस दो करोड़ रुपये में खरीदी गई है। फिलहाल, चीन से पांच इलेक्ट्रिक बसों का सौदा हुआ है। यात्रा के दौरान ओली ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि 2020 तक नेपाल में 20 फीसदी इलेक्ट्रिक बसें चलने लगेंगी। फिलहाल बस में 19 सीटें हैं लेकिन खड़े होकर इसमें 35 लोग यात्रा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed