{"_id":"5efd6775864c466bb294c67cc8a6fcf7","slug":"china-court-sentenced-to-death-to-eight-people-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में आठ लोगों को सजा-ए-मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
चीन में आठ लोगों को सजा-ए-मौत
Updated Mon, 25 Aug 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में चरमपंथी घटनाओं से जुडे़ मामलों में आठ लोगों को मौत की सजा दी गई है। इनमें वो तीन लोग भी हैं जिन पर तियानएनमेन चौक पर हमले का आरोप था।
विज्ञापन
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इसकी पुष्टि की है। पांच लोगों पर बम बनाने और आगजनी जैसे आरोप थे। सरकार ने हाल ही में हुए सिलसिलेवार हमलों के आरोप शिनजियांग के अलगाववादी चरमपंथियों पर लगाए हैं।
विज्ञापन
शिन्हुआ के मुताबिक हुसैन गक्शर, यूसुफ व्हेरनियास और यूसुफ एहमत तियेनएनमेन चौक पर हुए कार हमले के 'मास्टरमाइंड' थे।
पिछले साल अक्तूबर में तियानएनमेन चौक पर एक कार लोगों से टकरा गई थी और इसके बाद कार में आग लग गई थी। इस घटना में दो सैलानी और तीन हमलावर मारे गए थे।
निर्वासित विश्व वीगर कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने इन सजाओं को 'कानून का राजनीतिक इस्तेमाल' बताया है। चीन शिनजियांग में होने वाले हमलों का आरोप वीगर अलगाववादियों पर लगाता रहा है।
विज्ञापन