फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   China comprehensive strategic partnership of coordination is developing at the best level said Putin

आर्थिक शिखर सम्मेलन में बोले पुतिन - इतिहास के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर रूस, चीन के रिश्ते

Sat, 26 May 2018 05:16 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 26 May 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
China comprehensive strategic partnership of coordination is developing at the best level said Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन और रूस के रिश्तों के बारे में कहा कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी इतिहास के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि रूस, चीन के संबंधों को दोबारा परिभाषित करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


पुतिन ने इसके बाद कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के 19वें नेशनल कांग्रेस के बारे में कहा कि उन्होंने लंबी अवधि में द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए अनुकूल स्थितियां पैदा की हैं। 'उनके ताजा फैसलों ने हमारे संबंधों को और स्थाई बना दिया है, सिर्फ मध्यावधि के लिए ही नहीं बल्कि दीर्घावधि के लिए भी।'
विज्ञापन


सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित आर्थिक शिखर सम्मेलन में पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच प्रति वर्ष 86 अरब डॉलर का व्यापार होता है और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले भविष्य में ये व्यापार 100 अरब डॉलर तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सड़क और पुलों के निर्माण का कार्य चल रहा है, साथ ही बीते कुछ सालों में दोनों देशों के लोगों के बीच भी संपर्क बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन ने चीन की सराहना करते हुए कहा कि चीन ने कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि चीन ने इससे संबंधित मुद्दों को सुलझाने में व्यापक भूमिका निभाई है जिससे वहां की स्थिति में सुधार हुआ है। 


इसके बाद पुतिन ने स्पेन के कैटालोनिया में आजादी के लिए शुरू किए गए अभियान के बारे में बताया कि रूस उस अभियान को समर्थन नहीं दे रहा है। लेकिन वह चाहते हैं कि स्पेन अपनी क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखे। बता दें इस इस सम्मेलन में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मैंक्रो भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed