फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   china begins to change leadership transition

चीन में नेतृत्व परिवर्तन की कवायद शुरू

Thu, 08 Nov 2012 10:11 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 08 Nov 2012 10:11 AM IST
विज्ञापन
china begins to change leadership transition

चीन में कम्युनिस्ट पार्टी का हफ्ते भर चलने वाले अधिवेशन शुरू हो गया है जिसके जरिए देश के नए नेतृत्व का निर्धारण होगा। राजधानी बीजिंग के 'ग्रेट हॉल ऑफ पीपल' में हो रहे इस अधिवेशन में 2000 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। दस वर्ष में एक बार होने वाले इस अधिवेशन का शुभारम्भ राष्ट्रपति हू जिंताओ ने किया जो अब शीर्ष नेतृत्व से हट सकते हैं। अधिवेशन के मद्देनज़र बीजिंग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं जहां कबूतरों को भी उड़ने की अनुमति नहीं है। मानवाधिकार समूहों का कहना है कि सरकार से असंतुष्ट कई लोगों को हिरासत में लिया गया है या घरों में नजरबंद किया गया है।

विज्ञापन


हू जिंताओ का संबोधन
अधिवेशन में आए प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति हू जिंताओ ने पार्टी के समक्ष अवसर और चुनौतियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसा माहौल बनाने का प्रयास जारी रखेगी जहां लोग मिल-जुलकर रह सकें और सम्पत्ति अर्जित कर सकें। पार्टी प्रवक्ता काई मिंगझाओ ने बुधवार को कहा कि ये अधिवेशन ऐसे समय हो रहा है जब चीन हर तरह से एक आधुनिक और समृद्ध समाज बनाने की जटिल प्रक्रिया से गुजर रहा है।
विज्ञापन


चाइना डेली अखबार ने अपने संपादकीय में कहा है कि अधिवेशन में देखने वाली बात ये होगी कि चीन के नेता घरेलू मुद्दों की प्राथमिकता किस तरह तय करते हैं और भ्रष्टाचार की चिंता कैसे दूर करते हैं। अधिवेशन के किसी औपचारिक कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है लेकिन परम्परा के मुताबिक ये एक हफ्ते तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed