{"_id":"5aaa8f934f1c1bc3758b5973","slug":"china-agree-to-provide-assistance-of-48-billion-rupees-to-nepal-after-earthquake-of-2015","type":"story","status":"publish","title_hn":"2015 में आए भूकंप के बाद नेपाल को 48 अरब रुपये की सहायता देने को राजी चीन ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
2015 में आए भूकंप के बाद नेपाल को 48 अरब रुपये की सहायता देने को राजी चीन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Mar 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
नेपाल के विकास के लिए चीन उसे 48 अरब रुपये की सहायता देने को राजी हो गया है। इस सहायता राशी का इस्तेमाल नेपाल में 2015 में आए विध्वंसकारी भूकंप में क्षतिग्रस्त रणनीति टाटोपानी सीमा चौकी को दुरुस्त करने के लिए भी होगा। साथ ही नेपाल में रेल और सड़क संपर्क बढ़ाने के लिए भी इस सहायता राशी का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
चीन और नेपाल ने सड़क संपर्क में सुधार के प्रयासों की ओर कदम बढ़ाया है। नेपाल ने बीजिंग के साथ 2016 में ट्रांजिट व्यापार समझौता किया है। इस समझौते के बाद नेपाल की सीमाओं पर रेलवे लाइन संपर्क को बढ़ाने की योजना है।
विज्ञापन
इस समझौते के तहत चीन की सरकार ने नेपाल को जिरि सेकेंड्री स्कूल के पुनर्निर्माण और सिंधुपालचौक में अस्पताल के पुनर्निर्माण के यसथ्स टाटोपानी सीमा चौकी को फिर से बनाने की योजनाओं के नेपाल को 48 अरब की सहायता राशि देने का फैसला किया है।
विज्ञापन