फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   chilean tv presenter sacked after pisco

देशभक्ति न दिखाने पर टीवी एंकर बर्खास्त

Sun, 08 May 2016 02:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 May 2016 02:25 PM IST
विज्ञापन
chilean tv presenter sacked after pisco

चिली के एक टीवी एंकर को शराब पर चर्चा के दौरान देशभक्ति का भाव कम दिखाने के आरोपों में बर्ख़ास्त कर दिया गया है। चिली के एक शराब निर्माता संगठन ने कहा है कि पेरू में एक शराब निर्माता के साथ साक्षात्कार के दौरान पेरू की ब्रांडी को 'पिस्को' कहकर एंकर ने देशद्रोह की भावना को ज़ाहिर किया है। चिली और पेरू के बीच सदियों से 'पिस्को' नाम को लेकर विवाद होता रहा है।

विज्ञापन



पेरू इस बात पर जोर देता रहा है कि यह शब्द पेरू के एक भौगोलिक क्षेत्र को दर्शाता है जबकि चिली का कहना है कि यह अंगूर से तैयार होने वाली ब्रांडी की एक किस्म है। चिलियन एसोसिएशन ऑफ पिस्को का कहना है कि टीवी प्रेजेटर क्रिश्चियन पिनो को साक्षात्कार के दौरान पेरू के ड्रिंक का संदर्भ 'ब्रांडी' के तौर पर देना चाहिए।
विज्ञापन


पिस्को एक लोकप्रिय कॉकटेल, पिस्को साउर में मिलाई जाने वाली एक अहम सामग्री है। पेरू के लोग इसे पिस्को, अंडे का सफेद हिस्सा, बर्फ, नींबू और कड़वा एंगोस्टुरा के मिश्रण से बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिली का ड्रिंक भी लगभग समान ही है लेकिन इसमें अंडे का सफ़ेद हिस्सा और कड़वी जड़ी-बूटी नहीं मिलाई जाती है। अंगूर का इस्तेमाल शराब बनाने के लिए किया जाता है जिस अंगूर को कथित तौर पर स्पेन के उपनिवेशवादी सबसे पहले इस क्षेत्र में लेकर आए थे। फिलहाल ये अंगूर चिली और पेरू के क्षेत्रों में उगाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed