फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Charlie admit having sex with daughter of cabinet minister

चार्ली ने किया खुलासा, कैबिनेट मंत्री की बेटी संग बनाए थे संबंध

Tue, 21 Jun 2016 09:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 21 Jun 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
Charlie admit having sex with daughter of cabinet minister
charlie sheen

हॉलीवुड के जाने - माने अभिनेता चार्ली शीन ने एक टीवी शो में सनसनीखेज बयान देकर सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह एचआईवी पीड़ित होने के बावजूद कैबिनेट मंत्री की बेटी के साथ सो चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें एचआईवी था और इस बारे में वह साथ सोने वाले पार्टनर को नहीं बताया करते थे।  

विज्ञापन


50 वर्षीय शीन ने शो में कहा, ‘करीब 20 साल पहले मैं एक लड़की से मिला था। मैं यह तो नहीं कह सकता कि वह चर्चित थी लेकिन उसके पिता जरूर बड़े नेता थे। चार्ली ने बताया कि उनकी यह मुलाकात एयरपोर्ट से पार्लियामेंट जाने के दौरान हुई थी। इसके बाद शो के एंकर ने पूछा कि क्या वह नेता ब्रिटेन का था तो चार्ली ने कुछ पल रुकते हुए जवाब दिया, ‘जहां के रहने वाले तुम्हारे पिता हैं वहीं के वह नेता भी हैं।
विज्ञापन


कई बार जोर देने पर चार्ली ने बताया कि उस लड़की के पिता कैबिनेट में मंत्री थे। यहां यह बता दें कि जिस एंकर ने सवाल किए वह मूल रूप से ब्रिटेन के ही हैं और जिस टीवी शो में चार्ली शीन से सनसनीखेज खुलासे किए हैं वह शो एक कंडोम कंपनी के प्रचार के लिए आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्ली ने कंडोम का प्रचार करते हुए यह भी बताया उसे एचआईवी था लेकिन उसने अपने किसी पार्टनर पर यह बीमारी नहीं फैलाई। क्योंकि वह सुरक्षा उपायों को अपनाकर ही शारीरिक संबंध बनाते थे।


गौरतलब है कि पिछले साल चार्ली ने खुद को एचआईवी पॉजिटिव होने के बारे में खुलासा किया था जिसको लेकर काफी बवाल भी हुआ था। यहां तक कि उनकी पूर्व प्रेमिकाओं ने धोखाधड़ी का केस करने की धमकी भी दी थी। बाद में चार्ली को करोड़ों रुपये हर्जाने के रूप में देने पड़े थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed