फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   certificate for fake temple.

नकली मंदिरों से बचने के लिए नया उपाय

Sun, 07 Dec 2014 08:28 AM IST
Updated Sun, 07 Dec 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
certificate for fake temple.

भारत में मंदिरों और मज़ारों में जाने वाले श्रद्धालु अक्सर पुजारियों या ख़ादिमों के दान मांगने पर झुंझला जाते हैं। दुक़ानों से पूजा सामग्री ख़रीदने के लिए भी मजबूर किया जाता है। चीन में भी ऐसा होता है, पर सरकार ने अब इसका तोड़ निकाल लिया है।

विज्ञापन


ख़बर है कि श्रद्धालु धोखा न खाएं इसके लिए चीन में असली मंदिरों और धर्मस्थलों को 'नकली धर्मस्थलों' से अलग करने के लिए सर्टिफ़िकेट दिए जाएंगे।

चीन की अधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक़, धार्मिक मामलों के अधिकारी असली बौद्ध और ताओ मंदिरों को प्रमाणपत्र दे रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक़ इसका उद्देश्य फ़र्ज़ी पुजारियों को धोखाधड़ी से रोकना है।
विज्ञापन


चीन में धार्मिक गतिविधियों से पैसा कमाने पर पाबंदी है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ ऐसी गैरधार्मिक जगहें हैं जहां नकली भिक्षु रखे जाते हैं, जो पर्यटकों को बहला-फ़ुसलाकर महँगा सामान ख़रीदने और दान देने के लिए उकसाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'व्यावसायिकता'

certificate for fake temple.

स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी लियु वान कहते हैं, "मंदिरों को अपने बाहर प्रमाण पत्र टांगने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि यात्री उन्हें देख सकें।"

बीजिंग में ऐसे दो मंदिरों को प्रमाण पत्र दिए जा चुके हैं। हालांकि योजना पूरे देश में लागू होनी है। शिन्हुआ के मुताबिक़ प्रशासन ने 'अति व्यावसायिक' किस्म की धार्मिक जगहों पर छापेमारी की थी, उसके बाद से चीन में धार्मिक अनुष्ठान से फ़ायदा कमाने पर रोक लगा दी गई है।

वर्ष 2013 में यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल घोवुताई पर्वत पर दो मंदिरों को पर्यटकों को ठगने के लिए फर्जी भिक्षु रखने पर बंद कर दिया गया था।

इन दोनों धार्मिक जगहों में पाया गया कि कर्मकांड के लिए यहां बहुत ज़्यादा फ़ीस ली जाती थी और लोगों से धोखे से दान लिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed