{"_id":"4ab31710-2c02-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"central-african-president-francois-bozize-son-held-for-unpaid-hotel-bills","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति ने अपने ही बेटे को भेजा जेल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
राष्ट्रपति ने अपने ही बेटे को भेजा जेल
Updated Sun, 11 Nov 2012 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में भले ही यह धारणा हो कि ऊंचे पद पर रहने वाले नेताओं और अधिकारियों के परिजनों को लेकर कानून और पुलिस व्यवस्था पक्षपात करती है लेकिन सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में जो हुआ वो एक मिसाल है।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक देश के राष्ट्रपति फ्रैंकोइस बोजीजी ने अपने ही बेटे को पकड़ने का आदेश दिया क्योंकि उनके बेटे ने एक होटल का बिल अदा करने से मना कर दिया था। फ्रैंकोइस बोजीजी ने राजधानी बेंगुई स्थित एक पांच सितारा होटल में भोजन किया और बिल का भुगतान नहीं किया। भोजन और अन्य सेवाओं का बिल लगभग 12,000 यूरो (करीब 15,000 डॉलर) था।
विज्ञापन
एक हफ्ते से हिरासत में
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, केविन बोजीजी ने जब बिल अदा नहीं किया और मामला पुलिस के पास पहुंचा तो होटल के मैनेजर और केविन दोनों को पकड़ लिया गया। लेकिन जब मामले की पड़ताल हुई तो मैनेजर की कोई गलती नहीं पाई गई और उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
खबरों में कहा गया है कि केविन को बीते एक हफ्ते से पुलिस ने पकड़कर रखा है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, केविन बोज़ीज़ी की गिनती समाज के हाई-प्रोफाइल लोगों में होती है।
माना जा रहा है कि राष्ट्रपति फ्रैंकोइस बोज़ीज़ी ने यह फैसला अपने उच्च अधिकारियों को यह संदेश देने के लिए लिया है कि किसी भी स्तर पर किया गया गलत काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।