फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   CBI asks Antigua to tell Mehul Choksi location

सीबीआई ने एंटीगुआ से मांगी मेहुल चोकसी के ठिकाने की जानकारी

Wed, 25 Jul 2018 07:00 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
CBI asks Antigua to tell Mehul Choksi location
मेहुल चौकसी

सीबीआई ने एंटीगुआ के अधिकारियों को पत्र लिखकर भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के ठिकानों के बारे में जानकारी मांगी है। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। मेहुल के इस महीने अमेरिका से एंटीगुआ जाने की रिपोर्ट्स सामने आने के बाद केंद्रीय एजेंसी ने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक में 13,000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने कैरेबियाई देश एंटीगुआ का स्थानीय पासपोर्ट भी हासिल कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि एंटीगुआ के अधिकारियों को मंगलवार शाम को पत्र भेजा गया। इसमें सीबीआई ने भगोड़े व्यवसायी के खिलाफ इंटरपोल की ओर से जारी नोटिस का हवाला देते हुए उसकी आवाजाही और मौजूदा ठिकाने का ब्यौरा मांगा है। 
विज्ञापन


स्थानीय अखबार एंटीगुआ ऑब्जर्वर की रिपोर्ट में कहा गया है कि चोकसी ने नवंबर 2017 में एंटीगुआ की नागरिकता हासिल करने के बाद जनवरी में निष्ठा की शपथ भी ले ली थी। दरअसल, अखबार ने भारतीय संस्थानों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए भगोड़े कारोबारी के बारे में एंटीगुआ की निवेश इकाई के जरिए नागरिकता विभाग को एक प्रश्नावली भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि उसे जवाब में बताया गया कि ‘प्रतिष्ठित एजेंसियों’ द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय जांच’ कराने के बाद ही चोकसी के आवेदन को मंजूरी दी गई थी। उक्त छानबीन में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन एवं कैरीकॉम इंप्लीमेंटिंग एजेंसी फॉर क्राइम एंड सिक्योरिटी (आईएमपीएसीएस) द्वारा की गई जांचें भी शामिल हैं।

भागने की पहले ही बना ली थी योजना
सूत्रों ने बताया कि चोकसी की कारगुजारियों से संकेत मिले हैं कि उसने देश से भागने की योजना काफी पहले बना ली थी। वह बखूबी जानता था कि पीएनबी कर्मी गोकुलनाथ शेट्टी के रिटायर होने के बाद घोटाले का भंडाफोड़ होगा। बता दें कि वह गोकुलनाथ शेट्टी ही था जो चोकसी को गारंटी पत्र के नवीनीकरण में मदद करता था। 


जनवरी के पहले हफ्ते में ही हो गया था फरार
सूत्रों ने बताया कि मेहुल चोकसी ने योजनाबद्ध तरीके से जनवरी के पहले ही हफ्ते में देश से फरार हो गया। सूत्रों की मानें तो फरार होने के बाद उसने बिना किसी देरी के एंटीगुआ जाकर 15 जनवरी को निष्ठा की शपथ भी ले ली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed