{"_id":"dac85faa003d1d7489ab83ae4e44c053","slug":"car-bomb-attack-in-baghdad-killed-28-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक: बगदाद में दो कार बम धमाकों में 28 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इराक: बगदाद में दो कार बम धमाकों में 28 की मौत
Updated Mon, 13 Jul 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
इराक की राजधानी बग़दाद में हुए दो कार बम धमाकों और एक आत्मघाती हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
धमाकों में 80 लोग जख्मी भी हुए हैं। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इन धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है। सबसे खतरनाक हमला उत्तरी बगदाद के शाब इलाके में हुआ जहां एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम धमाके से उड़ा लिया।
धमाकों में मारे गए लोगों के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से राजधानी बगदाद में लगातार कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया गया जिसमें अबतक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन