{"_id":"5b7d381042c792466b4614e5","slug":"canadian-women-racist-comment-on-indian-origin-guy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में महिला ने भारतीय पर की नस्लीय टिप्पणी, कहा- अपने देश वापस जाओ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कनाडा में महिला ने भारतीय पर की नस्लीय टिप्पणी, कहा- अपने देश वापस जाओ
एजेंसी, टोरंटो
Updated Wed, 22 Aug 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा में एक भारतीय युवक पर नस्लीय टिप्पणी की गई। जानकारी के मुताबिक, एक श्वेत महिला ने कथित रूप से पार्किंग विवाद के दौरान भारतीय के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
महिला ने इस दौरान भारतीय को अपने देश वापस जाओ और ‘पाकी’ (नस्लीय टिप्पणी) कह कर संबोधित किया। स्थानीय मीडिया के अनुसार राहुल कुमार (भारतीय युवक) पिछले सात साल से कनाडा में रह रहे हैं।
विज्ञापन
उन्हें कई बार ‘लूजर’ और अभद्र शब्दों से भी अपमानित किया गया। राहुल कुमार ने इस घटना को अपने फोन से रिकॉर्ड किया है। वीडियो में एक महिला कुमार पर एक पार्किंग विवाद पर बुरी तरह चिल्लाती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
वीडियो में महिला कह रही है कि पाकी तुम्हें जो भी रिकॉर्ड करना है कर लो, तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। हालांकि बाद में औरत ने इन सभी आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि वह नस्लवादी नहीं है।