{"_id":"5a7bd5eb4f1c1ba32a8b64b6","slug":"canadian-prime-minister-justin-trudeau-has-apologized-for-making-dumb-joke","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से 'Mankind' वाला मजाक करने पर कनाडा के पीएम ने मांगी माफी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
महिला से 'Mankind' वाला मजाक करने पर कनाडा के पीएम ने मांगी माफी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Justin Trudeau
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने एक महिला से किये गए मजाक के लिए माफी मांगी है। उन्होंने एक महिला को कहा था कि आपको मैनकाइंड शब्द की जगह पीपलकाइंड शब्द का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
ट्रूडो और संबंधित महिला धार्मिक चैरिटी के बारे में बात कर रहे थे। इस दौरान ट्रूडो ने महिला की बात को काटते हुए कहा था कि उन्हें मैनकाइंड की जगह पीपलकाइंड शब्द का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
जिसके बाद ब्रिटिश टीवी में उनका यह बयान खूब सुर्खियां बना था। गार्जियन के मुताबिक ट्रूडो ने कहा था कि मेरा मजाक को लेकर बहुत अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड नहीं रहा है। इसलिए कुछ समय पहले मैंने एक बेकार मजाक किया जोकि वायरल हो गया। हालांकि मुझे मजाक नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन