फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Canadian court fined billions on tobacco firms.

कनाडाः तंबाकू कंपनियों पर अरबों का जुर्माना

Tue, 02 Jun 2015 02:37 PM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 02:37 PM IST
विज्ञापन
Canadian court fined billions on tobacco firms.

कनाडा की एक अदालत ने तीन बड़ी तंबाकू कंपनियों पर 12 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है। देश के इतिहास में ये रिकॉर्ड जुर्माना है।

विज्ञापन


सिगरेट पीने वाले दस लाख लोगों के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया था कि कंपनियां उन्हें धूम्रपान के स्वास्थ्य संबंधित खतरों जुड़ी चेतावनी देने में असफल रहीं।

इंपीरियल टोबैको, रॉथमैंस बेंसन ऐंड हेजेज और जेटीआई मैक्डॉनल्ड को अदालत ने 12.3 अरब डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है।

तीन बड़ी कंपनियों पर कोर्ट का चाबुक

Canadian court fined billions on tobacco firms.

कंपनियों का तर्क है कि कनाडा में 1950 के दशक से ही लोग धूम्रपान न करने को लेकर जागरुक रहे हैं।

क्यूबेक प्रांत के इस मामले पर तीनों कंपनियां ने कहा है कि वे इस फैसले के ख़िलाफ़ अपील करेंगी।

तंबाकू कंपनियों का तर्क है कि कनाडा में धूम्रपान से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर 1950 के दशक से ही जागरुकता है।

जेटीआई मैक्डॉनल्ड का कहना है, "40 साल पहले से ही सिगरेट के सभी वैध पैकेट पर स्वास्थ्य चेतावनी प्रकाशित होती रही है जिससे लोगों में जागरुकता आई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed