फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   canada train accident missing people feared dead

कनाडा रेल हादसाः लापता लोगों के मरने की आशंका

Thu, 11 Jul 2013 07:14 PM IST
Updated Thu, 11 Jul 2013 07:14 PM IST
विज्ञापन
canada train accident missing people feared dead

कनाडा में पुलिस ने क्यूबेक शहर में शनिवार को हुए रेल हादसे में लापता 30 लोग के मारे जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


कनाडा के लैक मेगांटिक कस्बे में कच्चा तेल ले जारी रेल के पटरियों से उतरने और उसमें विस्फोट हो जाने की इस घटना में अब तक 20 लोगों की लाशें मिली हैं।

रेलवे संचालन कंपनी के प्रमुख ने इस दुर्घटना के लिए ट्रेन ड्राइवर को दोषी ठहराते हुए कहा कि वह हैंड ब्रेक को संभालने में शायद विफल रहा।

रेल में हुए इस भीषण विस्फोट से आसपास की कम से कम 30 इमारतों को भारी नुकसान हुआ है।

खबर है कि इस इलाक़े मे रहने वाले क़रीब दो हज़ार लोगों को अपना घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है।

राख में तब्दील
बुधवार को क्यूबेक के पुलिस इंस्पेक्टर माइकेल फोरगोट ने हादसे में लापता लोगों के परिवारवालों को बताया, "मुझे आशंका है कि इस हादसे में लापता लोग मारे जा चुके हैं।"

उन्होंने पीड़ित परिवारों से कहा, “मुझे आपको ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है।”

पुलिस ने यह भी बताया कि बरामद की गई 20 लाशों में से एक की पहचान हो चुकी है। उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।

लापता लोगों की कोई आधिकारिक सूची अब तक जारी नहीं की गई है। हालांकि इससे संबंधित खबरें अनौपचारिक तरीक़े से लोगों को सोशल मीडिया से मिल रही हैं।

अधिकारियों ने अब तक लापता लोगों के रिश्तेदारों से उनके टूथब्रश, रेज़र और कुछ अन्य चीज़ों को लाने के लिए कहा है ताकि इनकी मदद से संबंधित व्यक्ति के डीएनए का नमूना हासिल किया जा सके।
विज्ञापन


लेकिन अधिकारी ये भी आशंका जता रहे हैं कि कुछ लोगों के शव इस विस्फोट में पूरी तरह राख हो गए हों।

'गंभीर चूक'
बुधवार को 'रेल वर्ल्ड' के मुख्य कार्यकारी अफसर एडवर्ड बुर्खद लैक मेगांटिक के निवासियों से जब पहली बार मिलने पहुंचे तो उन्हें कई सवालों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवर्ड ने सवालों के जवाब में कहा कि उस समय तैनात रेल ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया है। उसकी तनख्वाह भी रोक दी गई है।

पुलिस दल से घिरे एडवर्ड बुर्खद ने कहा, “मुझे शक है कि उससे ही कुछ गड़बड़ी हुई है।”

बुखर्द ने आगे कहा, “यह समझना बहुत कठिन है कि बचाव के लिए समय रहते कुछ क्यों नहीं किया गया। हम समझते हैं कि ड्राइवर ने कुछ हैंड ब्रेक लगाए थे। मगर सवाल ये है कि उसने पर्याप्त हैंड ब्रेक का इस्तेमाल क्यों नहीं किया?”

उन्होंने कहा, “उस ड्राइवर का कहना है कि उसने 11 हैंड ब्रेक लगाए। मुझे ऐसा नहीं लगता है। पहले तो लग रहा था कि वह सच बोल रहा है, लेकिन अब मुझे उस पर शक है।”


इधर क्यूबेक की मुख्यमंत्री पॉलिन मोरिस ने कहा है कि कंपनी हादसे की जिम्मेदारी नहीं ले रही है।

उन्होंने कहा, “रेलवे कंपनी की ओर से भयानक चूक हुई है। वह न तो दुर्घटना स्थल पर गई और न ही उसने प्रभावित लोगों से बात करने की कोशिश की।”

मोरिस ने पीड़ितों की मदद और शहर के पुनर्निमाण के लिए 6 करोड़ कनाडाई डॉलर की घोषणा की है।

आपराधिक लापरवाही
पुलिस अब भी दुर्घटनास्थल का दौरा कर रही है। शहर का केंद्रीय इलाका अब आपराधिक स्थल में बदल गया है।

जिस इलाके में सबसे ज़्यादा तबाही हुई है, वहां एक लोकप्रिय कैफे 'मूसी कैफे' था जो हादसे के समय खचाखच भरा हुआ था।

पुलिस ने पहले बताया था कि जांच दल ने इसमें किसी तरह के चरमपंथी संगठन का हाथ होने से इंकार किया था। मगर 'आपराधिक लापरवाही' की आशंका लगातार जताई जा रही है।

इस ट्रेन में कच्चे तेल की करीब 72 डिब्बे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed