{"_id":"5bbc58cb867a5528226bb34b","slug":"canada-s-biggest-oil-refinery-major-incident-explosion-and-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी में विस्फोट और आग","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कनाडा की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी में विस्फोट और आग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
Irving oil refinery explosion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा की सबसे बड़ी रिफाइनरी में विस्फोट और आग लगने से कई कर्मचारी घायल हो गए। रिफाइनरी के मालिक ने इसे ‘‘बड़ी घटना’’ बताया है। कंपनी के कार्यकारी अधिकारी केविन स्कॉट ने बताया कि सेंट जॉन, न्यू ब्रन्सविक में स्थित इर्विंग ऑयल रिफाइनरी के डीजल रिफाइनिंग सेक्शन में सोमवार को खराबी के कारण विस्फोट हुआ।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और चार लोगों को मामूली चोटों की वजह से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में रिफाइनरी से रुक रुककर निकलती लपटें और धुएं का गुबार नजर आ रहा है। देश की इस सबसे बड़ी रिफाइनरी में एक दिन में 300,00 बैरल के रिफाइंड उत्पाद बनाने की क्षमता है।
विज्ञापन