{"_id":"5b7d3b3842c792463c04ff0f","slug":"canada-opposition-leader-will-come-india-to-improve-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते सुधारने भारत आएंगे कनाडा विपक्षी दल के नेता","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
रिश्ते सुधारने भारत आएंगे कनाडा विपक्षी दल के नेता
एजेंसी, टोरंटो
Updated Wed, 22 Aug 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह माह पूर्व कनाडाई पीएम जस्टिन त्रुदो की भारत यात्रा से द्विपक्षीय रिश्तों में जो चोट पहुंची है उसे दुरुस्त और मजबूत करने के लिए कनाडा के विपक्षी नेता एंड्रयू शीअर भारत आने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
कंजर्वेटिव नेता शीअर अपनी टीम के साथ अक्तूबर में नौ दिनों के लिए भारत आएंगे। अगले साल आम चुनाव से पहले कनाडा में भारतीयों के समर्थन के लिए भारत यात्रा की योजना बनाई गई है। कनाडा में 21 अक्तूबर 2019 को विधायी चुनाव होने वाले हैं जिनमें जस्टिन त्रुदो भी मैदान संभालने की घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन
शीअर ने ग्लोबल न्यूज से बात करते हुए कहा कि भारत का आर्थिक विकास कनाडा के लिए काफी अहम है और इस आधार पर दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्तों पर जोर दिया जाना चाहिए। शीअर की भारत यात्रा में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और कारोबारी दिग्गजों से मिलने की योजना भी है।
विज्ञापन
शीअर ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र होने और सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने के लिये भारत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत हाल के वर्षों में भारत-प्रशांत क्षेत्र में उभरती हुई शक्ति के रूप में बदल रहा है।