{"_id":"56ec004b4f1c1bbe438b4637","slug":"cameroon-sentences-89-boko-haram-millitants-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोको हराम के 89 लड़ाकों को सजा-ए-मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बोको हराम के 89 लड़ाकों को सजा-ए-मौत
बीबीसी/नाइजीरिया
Updated Fri, 18 Mar 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
बोको हराम के 89 लड़ाकों को सजा-ए-मौत
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैमरून में स्थानीय मीडिया के मुताबिक नाइजीरिया के इस्लामिक संगठन बोको हराम के 89 सदस्यों को मौत की सजा सुनाई है। इन पर उत्तरी कैमरून और नाइजीरिया की सीमा के पास चरमपंथी गतिविधियों में शामिल हाने के आरोप थे।
विज्ञापन
कैमरून में 2014 में चरमपंथ विरोधी कानून पास किया गया था जिसमें मौत की सजा शामिल की गई थी। इस कानून के बनने के बाद पहली बार चरमपंथ के मामले में मौत की सजा दी गई है। बोको हराम से संबंध रखने के आरोप में कैमरून में 850 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, इन्हीं में ये 89 लोग भी शामिल थे। मौत की सजा के ऐलान के बाद स्थानीय मानवाधिकार संस्था ने कैमरून में न्यायिक व्यवस्था में सुधारों के वकालत की है।
विज्ञापन
अफ्रीका में चरमपंथियों से निपटने के लिए बनाए गए क्षेत्रीय सैनिक बल में कैमरून पिछले साल शामिल हुआ था, जिसके बाद वहां चरमपंथी हमलों में कई लोगों की मौत हो चुकी है। बोको हराम की स्थापना 2002 में मूलत: पश्चिमी शिक्षा के खिलाफ हुई थी। नाइजीरिया में बोको हराम के हमलों में अब तक हज़ारों लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही में चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के साथ हाथ मिलाकर बोको हराम ने खुद को "पश्चिमी अफ्रीकी प्रान्त" कहना शुरू किया है।
विज्ञापन