गाजा में इजरायली हवाई हमले में ध्वस्त हुई हमास के एक चैनल की इमारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजरायली हवाई हमले में गाजा स्थित हमास की अल-अक्सा टीवी की इमारत ध्वस्त हो गई। घटना सोमवार को हुई, इससे पहले हुए हवाई हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी। हमास की ओर से इस बात की पुष्टि की गई कि गाजा शहर स्थित उसकी एक इमारत नष्ट हो गई है। वहीं, इस्लामिक जिहाद ने इजरायल के इस कदम की प्रतिक्रिया देने का मन बना लिया है।
Israeli air strike destroys Hamas TV building in Gaza: AFP news agency
— ANI (@ANI) November 12, 2018
क्या है हमास
हमास फलस्तीनी क्षेत्र का सबसे प्रमुख इस्लामी चरमपंथी संगठन है। इसका गठन 1987 के जनआंदोलन के दौरान हुआ था। इसके बाद से ये फलस्तीनी क्षेत्रों से इजरायली सेना को हटाने के लिए संघर्ष चला रहा है। हमास इजरायल को मान्यता नहीं देता और यह पूरे फलस्तीनी क्षेत्र में इस्लामी राष्ट्र की स्थापना करना चाहता है।