फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Brutal Saudi employer beat-up Indian workers

VIDEO: सउदी अरब में भारतीय की बर्बरता से पिटाई

Wed, 23 Dec 2015 06:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 23 Dec 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
Brutal Saudi employer beat-up Indian workers

देश के लोग सऊदी अरब इसलिए जाते हैं कि उनको अच्छी नौकरी और तनख्वाह मिल पाएगी। पर असल में सऊदी अरब में उनके साथ कुछ और ही हो रहा है। केरल के तीन लोग नौकरी के तलाश में सऊदी अरब गए थे।

विज्ञापन


पर सऊदी अरब में एक सऊदी व्यक्ति ने उनको पीट दिया। एक व्हाट्सऐप वीडियो में सऊदी अरब के व्यक्ति की बर्बरता कैद हुई है जो वो भारतीयों के साथ कर रहा है।

वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक सऊदी अरब का सफेद पोशाक पहने हुआ व्यक्ति लकड़ी से किस तरह भारतीय व्यक्ति को पीट रहा है। यह वीडियो छुपाकर बनाया गया है। सऊदी अरब नौकरी की तलाश में गए व्यक्तियों ने बताया प्लेसमेंट एजेंसी ने हमसें झूठा वायदा किया था।
विज्ञापन


द न्यूज मिनट की खबर के मुताबिक बी विमल कुमार, अभिलाष गोपी और बैजु बाबू को प्लेसमेंट एजेंसी ने मैकेनिक और इलेक्ट्रिशियन का काम करने के लिए सऊदी अरब भेजा था। पर वहां पहुंचने के बाद उन्हें ईंट बनाने के काम में लगा दिया गया और उन्हें खाना-घर भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब हम पर जुल्म की इंतहा बढ़ गई। तब हम सब काम छोड़कर वापस भाग आए। उन्होंने बताया कि हमसें कंस्ट्रक्शन का काम करने के लिए कहा जाता था। पर हमें मैकेनिक का काम ही आता था।

उन्होंने बताया कि हमें 45,000 रुपए सैलरी देने का वादा किया गया था और हमसे 1 लाख रूपए के अलावा एयर टिकट और वीजा की फीस ली गई थी।

यह वीडियो सामने आने के बाद वहां फंसे कामगारों के परिवारों ने केरल के कायामकुल्लम पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed