{"_id":"57b387da4f1c1bd0586eb173","slug":"british-pm-pays-respects-to-pramukh-swami-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश पीएम ने प्रमुख स्वामी महाराज को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ब्रिटिश पीएम ने प्रमुख स्वामी महाराज को दी श्रद्धांजलि
एजेंसी, लंदन
Updated Wed, 17 Aug 2016 03:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी महाराज के निधन पर मंगलवार को ब्रिटिश हिंदू समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त की है। टेरीजा ने कहा, ‘मैं प्रमुख स्वामी महाराज के निधन पर ब्रिटिश हिंदुओं, खासकर बोचासणवासी अक्षर पुरुषोत्तम संस्थान (बीएपीएस) स्वामीनारायण संस्था के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। प्रमुख स्वामी महाराज ने ‘दूसरों की भलाई के लिए समर्पण’ के अपने ध्येय से लाखों लोगों को प्रभावित किया।’
उन्होंने कहा कि प्रमुख स्वामी महाराज की मानवता के हित के लिए लंबे समय से चली आ रही निस्वार्थ सेवा की विरासत को लगातार जारी रखा जाएगा। टेरीजा ने 2013 में स्वामीनारायण मंदिर के अपने दौरे को भी याद किया। उस वक्त वह गृहमंत्री थीं और बीएपीएस स्वामीनारायण संस्थान की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांफ्रेंस को संबोधित किया था। अंतरराष्ट्रीय हिंदू संगठन बीएपीएस के अध्यक्ष और लंदन के प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर के संस्थापक स्वामी महाराज का 95 वर्ष की उम्र में गुजरात के सारंगपुर में निधन हो गया था।