फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   british parliament palace of westminster going to repair soon

किसी अजूबे से कम नहीं है अंग्रेजों का संसद भवन, खाली करवाने में लगेंगे 3 साल

Fri, 02 Feb 2018 11:23 AM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क
वर्ल्ड न्यूज डेस्क Updated Fri, 02 Feb 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
british parliament palace of westminster going to repair soon

ब्रिटेन की संसद हजार साल पुराने भवन पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में चल रही थी। इस भवन के मरम्मत की कवायद पिछले 30 सालों से की जा रही थी, जिस पर अब अंतिम मुहर लग पाई है। भवन बेहद विशाल और शानदार है। 1002 साल पुरानी इमारत में 1016 कमरे हैं। आखिरी बार इस भवन की मरम्मत 178 साल पहले यानी की 1840 में हुई थी। उस वक्त जब इमारत की मरम्मत के काम में 30 साल का समय लग गया था। 

विज्ञापन


अब जब इसकी मरम्मत की परमिशन मिल गई है तो इसको खाली करवाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिसमें करीब 3 साल का समय लग जाएगा। कहा जा रहा है कि इसकी मरम्मत में करीब 6 साल का समय लग जाएगा। मतलब 2020 तक इसको खाली करवाने का काम पूरा होगा और 2026 तक इसके पुर्निमाण का काम चलेगा। तब तक वहां की संसद उत्तरी आयरलैंड असेंबली में चलेगी। भवन की मरम्मत में 32 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। 

विज्ञापन

ऐसी हो गई है हालत

british parliament palace of westminster going to repair soon
ब्रिटिश संसद, वेस्टमिंस्टर

एक वक्त में जिस इमारत का दीदार करने लोग दूर दराज के इलाकों से आया करते थे। अनदेखी और लंबी प्रक्रिया के बाद वेस्टमिंस्टर बिल्डिंग की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जर्जर भवन की छत से पानी टपकने लगा है, बिजली के तार आकर झूलने लगे हैं। केयरटेकर ने कई बार हादसे के लिए चेतावनी भी दी है लेकिन अब जाकर इसकी अनुमति मिल पाई है। 

छोटा भी पड़ने लगा था ब्रिटिश संसद

british parliament palace of westminster going to repair soon
ब्रिटिश संसद, वेस्टमिंस्टर

भवन की हालत तो जर्जर हो ही गई थी साथ ही ये वहां के सांसदों की संख्या के हिसाब से छोटा भी पड़ने लगा था। जब सारे सांसद वहां जुटते थे तो लोगों के लिए जगह कम पड़ जाती थी। सांसदों के बैठने तक की जगह नहीं बचती थी। ऐसे में 2013 में बात उठी कि क्यों न संसद को ही शिफ्ट कर दिया जाए। लेकिन सांसदों ने इसे नकार दिया। उन्होंने कहा कि यह इमारत उनके इतिहास से जुड़ी हुई है और वह किसी भी हालत में इसे छोड़कर नहीं जाएंगी। जिसके बाद इसकी मरम्मत पर एक राय बनी और इसका प्रस्ताव पास किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed