फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   british honours for 103 year old man

103 साल के फौजा सिंह को ब्रिटिश नागरिक सम्मान

Fri, 02 Jan 2015 09:39 AM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
british honours for 103 year old man

दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक माने जाने वाले फौजा सिंह को ब्रिटेन के नागरिक सम्मान ब्रिटिश एंपायर मेडल से सम्मानित किया जाएगा। अब तक कई मैराथन में भाग ले चुके 103 साल के फौजा सिंह पूर्वी लंदन में इलफोर्ड में रहते हैं।

विज्ञापन


फौजा सिंह का जन्म भारत के पंजाब में हुआ। वे 1960 में ब्रिटेन जाकर बस गए। वहां उन्होंने दौड़ना शुरू किया। फौजा सिंह ने जब पहली बार किसी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया तो उनकी उम्र 89 साल थी।
विज्ञापन


इन भारतियों को मिलेगा ब्रिटिश सम्मान
फौजा सिंह के अलावा लिसेस्टर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर निलेश जयंतीलाल सामानी को ब्रिटेन के सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'नाइटहुड' से सम्मानित किया जाएगा। प्रोफेसर निलेश को यह सम्मान हृदय रोगों के अध्ययन के क्षेत्र में किए गए उनके योगदान के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा अभिनेता और लेखक मीरा सायल को कमांडर ऑफ ब्रिटिश एंपायर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मूल के जिन अन्य लोगों को ब्रिटेन के नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया जाएगा, उनमें लिए मोहिंदर सिंह आहलुवालिया (धार्मिक और सामुदायिक सेवा), वेणुगोपाल कुरुणाकरण नायर (विज्ञान), दिलीप नाथवानी (संक्रमण से होने वाली बीमारियों के इलाज), सूरत सिंह सांघा (व्यापार) और जतिंदर कुमार शर्मा को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके योदगान के लिए 'ऑफिसर्स ऑफ दी ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर' से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed