फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Britain's royal army kills 330 IS terrorists

ब्रिटिश पायलटों का निशाना बने 330 आईएस आतंकी

Thu, 17 Sep 2015 11:46 PM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Britain's royal army kills 330 IS terrorists

ब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स के पायलट एक साल में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के करीब 330 आतंकियों को मौत के घाट उतार चुके हैं। दुनिया के खूंखार आतंकी संगठन आईएस के खिलाफ अमेरिकी नेतृत्व वाले वैश्विक गठबंधन में ब्रिटेन सितंबर 2014 में शामिल हुआ था।

विज्ञापन


ब्रिटेन के रक्षा सचिव माइकल फैलन ने बताया कि ब्रिटेन के हवाई हमले में सितंबर 2014 से 31 अगस्त 2015 तक करीब 330 आईएस लड़ाकू मारे जा चुके हैं।

ब्रिटिश पार्लियामेंट को दिए एक जवाब में उन्होंने कहा कि आईएस आतंकियों के मारे जाने के आंकड़े काफी ज्यादा हैं, लेकिन इराक में ब्रिटेन थलसेना की गैर मौजूदगी के चलते हवाई हमले के असर का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

कोई नागरिक नहीं हुआ हताहत

Britain's royal army kills 330 IS terrorists

फैलन ने कहा, ‘हमें नहीं लगता कि ब्रिटेन हवाई हमले में कोई नागरिक हताहत हुआ है।’ पिछले साल ब्रिटेन ने आईएस के खिलाफ इराक में हवाई की अवधि मार्च 2017 तक बढ़ाने की घोषणा की थी।

हाल ही में चुने गए लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन ने कहा कि ब्रिटिश ड्रोन हमले कानूनी रूप से संदिग्ध हैं। लिहाजा सीरिया में हिंसा खत्म करने के लिए जल्द राजनीतिक विकास किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि आईएस ने इराख और सीरिया में आतंक का वह भयावह रूप दिखाया है जो समय रहते नहीं रोका गया तो दुनियाभर में अपनी पैठ मजबूत कर लेगा और आम लोगों को उनका गुलाम बनते देर नहीं लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed