फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Britain : Demand to start post study work visa to woo Indian students

ब्रिटेन : भारतीय छात्रों को लुभाने के लिए पोस्ट स्टडी वर्क वीजा फिर शुरू करने की मांग

Wed, 07 Nov 2018 02:34 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Nov 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
Britain : Demand to start post study work visa to woo Indian students

एक ब्रिटिश संसदीय समूह ने उच्च शिक्षा के लिए सबसे आकर्षक माने जाने वाले स्थानों में अपने देश की स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट जारी की। इसके आधार पर उसने पिछले आठ सालों में ब्रिटिश विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में आई भारी कमी को रोकने के लिए एक पोस्ट-स्टडी वर्क (पीएसडब्ल्यू) वीजा जारी किए जाने की मांग की।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए सर्वदलीय संसदीय समूह (एपीपीजी) की इस रिपोर्ट का नाम  ‘ब्रिटेन में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए एक सतत विकास’ है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन के सातवें सबसे बड़े निर्यात बाजार में सतत विकास को चलाने के लिए महत्वाकांक्षी और सकारात्मक योजना और भारत जैसे विकासशील देशों से आने वाले छात्रों की संख्या में आई कमी को रोकने की तत्काल आवश्यकता है।

विज्ञापन

पीएसडब्ल्यू वीजा हटने से आधी हो गई भारतीय छात्रों की संख्या

ब्रिटेन के उच्च शिक्षा सांख्यिकी एजेंसी (एचईएसए) के आंकड़ों के अनुसार रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएसडब्ल्यू वीजा के हटाने के कारण भारत जैसे प्रमुख बाजारों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या में भारी कमी आई थी। साल 2010-11 से 2016-17 के बीच भारत से आने वाले छात्रों की संख्या आधी हो गई थी।

यह है पोस्ट स्टडी वर्क वीजा

इस वीजा के तहत छात्र स्नातक के बाद दो साल तक ब्रिटेन में काम भी कर सकते थे। इसके निरस्त होने के बाद दुनियाभर के देशों खासकर भारत से जाने वाले छात्रों में भारी कमी आई है। 2010-11 में जहां ब्रिटेन जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 24 हजार थी। वहीं 2015-16 में यह घटकर नौ हजार रह गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed