{"_id":"589f02984f1c1b905237c96c","slug":"britain-defends-from-cyber-attacks-help-of-school-children","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन को साइबर हमले से बचाएंगे स्कूली बच्चे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ब्रिटेन को साइबर हमले से बचाएंगे स्कूली बच्चे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Feb 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की सरकार का कहना है कि वो देश को भविष्य में होने वाले ख़तरों से बचाने के लिए साइबर विशेषज्ञों की एक नई फौज तैयार करना चाहती है सरकार को उम्मीद है कि वो इसके लिए पांच हजार ऐसे स्कूली बच्चों को भर्ती करेगी जो सप्ताह में 4 घंटों की ट्रेनिंग लेने के लिए तैयार हों।
विज्ञापन
ये एक पांच साल लंबी परियोजना होगी जिसमें 2 करोड़ 50 लाख डॉलर खर्च किए जाएंगे। परियोजना के तहत अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बढ़िया प्रदर्शन के लिए स्कूली शिक्षा, विश्वविद्यालय के लिए फंडिंग और नौकरी पाने में मदद की जाएगी।सरकार का कहना है कि साइबर सुरक्षा एक उभरता हुआ उद्योग है जिसमें करीब 60 हजार लोग काम करते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में किसी देश की साइबर सुरक्षा व्यवस्था में हैकर्स के सेंध लगाने को विश्व में चार बड़े खतरों में से एक माना गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा को सबसे अधिक खतरा चरमपंथ, जासूसी और महाविनाश के हथियारों से है।
विज्ञापन