फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Breakaway Taliban faction names new leader in Afghanistan

तालिबान से अलग हुए गुट का नया सरगना बना मुल्ला एमदादुल्लाह मंसूर

Tue, 16 Aug 2016 11:17 PM IST
एजेंसी, कंधार
एजेंसी, कंधार Updated Tue, 16 Aug 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Breakaway Taliban faction names new leader in Afghanistan
अफगानिस्तान में तालिबान से अलग हुए आतंकी गुट ने अपने नए सरगना को चुन लिया है - फोटो : getty
अफगानिस्तान में तालिबान से अलग हुए आतंकी गुट महाज-ए-ददुल्लाह ने अपने नए सरगना को चुन लिया है। इस आतंकी गुट का नेतृत्व करने वाले सरगना मुल्ला मंसूर ददुल्लाह के भतीजे मुल्ला एमदादुल्लाह मंसूर को नया सरगना बनाया गया है। 
विज्ञापन


पिछले साल जाबुल के खाक-ए-अफगान जिले में मुल्ला मंसूर की प्रतिद्वंदी गुट से संघर्ष में मौत हो गई थी। एमदादुल्लाह मंसूर को दक्षिणी जाबुल प्रांत में आयोजित आतंकियों की बैठक में नया सरगना चुना गया। इस बैठक में कबाइली इलाके  के सरगना और गुट के स्थानीय कमांडरों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


एक वीडियो में मंसूर महाज-ए-ददुल्लाह का सरगना बनना स्वीकार करता नजर आ रहा है। उसके चारो ओर बंदूक लिए आतंकी भी खड़े हैं। वह गुट के सरगना की मौत का बदला लेने और विदेशी सुरक्षा बलों से लड़ाई लड़ने की घोषणा कर रहा है। वहीं, अंदरूनी फूट के चलते तालिबान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed