{"_id":"e1a20c9f27c7faf15cda0dbdebf86fc3","slug":"brazil-police-responisble-for-1500-death-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 मौतों की जिम्मेदार है यहां की पुलिस","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
1500 मौतों की जिम्मेदार है यहां की पुलिस
Updated Mon, 03 Aug 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशलन का कहना है कि ब्राज़ील की सैन्य पुलिस पिछले पांच साल के दौरान रियो डि जेनेरो शहर में डेढ़ हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत के लिए ज़िम्मेदार है।
विज्ञापन
एमनेस्टी ने कहा है कि उसने ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि ये 'पुलिसिया हत्याएं' अकसर ग़ैरक़ानूनी होती हैं। उसका कहना है कि ऐसे में मामलों में पुलिस अधिकारियों ने उन लोगों को मारा जो आत्मसमर्पण कर चुके थे या घायल थे।
विज्ञापन
ब्राज़ील की सैन्य पुलिस ने इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले, पुलिस यूनियनों ने कहा कि इन मामलों में मारे जाने वाले पुलिस अधिकारियों की संख्या भी काफ़ी ज़्यादा है। सिविलियन पुलिस यूनियन के मुताबिक़ 2014 में रिओ में 114 पुलिसकर्मी मारे गए। रियो में अगले साल ओलंपिक खेल होने हैं।
विज्ञापन