{"_id":"f290059c-56fa-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"brazil-judge-urges-fine-for-mayor-who-rode-donkey","type":"story","status":"publish","title_hn":"गधे पर सवार होकर पहुंचे शपथ लेने","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
गधे पर सवार होकर पहुंचे शपथ लेने
बीबीसी हिंदी
Updated Sat, 05 Jan 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
अपने शपथ ग्रहण समारोह में गधे पर चढ़कर पहुंचे ब्राजील के एक मेयर के खिलाफ इस स्टंट के लिए कानूनी कार्रवाई हो सकती है। दक्षिण ब्राजील के पासा सेटे शहर के मेयर वैंडरलेइ बाटिस्टा ने मंगलवार को शहर में गधे पर सवारी की जबकि अदालत ने उनसे ऐसा न करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
जजों ने अब ये मामला अभियोजकों को सौंप दिया है जो अदालत का आदेश नहीं मानने के लिए मेयर पर जुर्माना लगाने पर फैसला करेंगे। एक स्थानीय अदालत के जज ने पहले कहा था कि प्रचार के दौरान बाटिस्टा का गधे का इस्तेमाल "पूरे लोकतंत्र के लिए अपमानजनक था"।
विज्ञापन
मामला
पूरा मामला पिछले साल अक्तूबर का है जब एक चुनावी बहस के दौरान वैंडरलेई बाटिस्टा के एक विरोधी ने तथाकथित तौर पर ऐसे संकेत दिए कि बाटिस्टा अनपढ़ हैं। अपने विरोधियों का मज़ाक बनाने के लिए बाटिस्टा ने गधे को ही अपना चुनाव चिन्ह बना लिया क्योंकि पुर्तगाली भाषा में गधे के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द, 'बरो' का मतलब 'मूर्ख' होता है।
विज्ञापन
उन्होंने ये भी वादा किया था कि चुने जाने पर वे अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए गधे की सवारी करेंगे। बाद में उनके प्रतिद्वद्वियों की पहल पर अदालत ने उन्हें ऐसा करने से रोकने का आदेश जारी कर दिया। लेकिन मंगलवार को जब वैंडरलेई बाटिस्टा ने शहर में गधे की सवारी की तो उन्हें किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की।
लेकिन अब स्थानीय अदालत ने मामला अभियोजकों को सौंप दिया है। जज लुसियान ग्लेसे का कहना है कि अभियोजकों को मेयर वैंडरलेई बाटिस्टा पर उनका आदेश नजर अंदाज करने के लिए 250 डॉलर का जुर्माना लगाना चाहिए।