{"_id":"5bd59540bdec226975788e1e","slug":"brave-diver-saved-shark-fish-after-removing-hook-from-fish-mouth","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहसी गोताखोर ने शार्क के मुंह से हुक निकालकर बचायी मछली की जान","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
साहसी गोताखोर ने शार्क के मुंह से हुक निकालकर बचायी मछली की जान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
शार्क के साथ गोताखोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में बहामस के उत्तरी द्वीप 'ग्रैंड बहामा' में 51 वर्षीय बहादुर गोताखोर रिकार्डो स्टर्ला आवोगाद्रि ने शार्क के मुंह में फंसे हुक को निकालकर एक साहसपूर्ण काम किया। जब रिकार्डो ने शार्क मछली के मुंह में हुक देखा तो रिकार्डो ने मछली को चारे का लालच देकर पास बुलाया और फिर मछली की नाक के आस-पास के क्षेत्र को मालिश करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
रेकार्डों ने अनुसार, शार्क को 15 मिनट तक शांत रखा क्यूंकि इस प्रकार की स्थिति में सयम बेहद जरूरी है अन्यथा जानवरों को चिचिड़ाहट हो सकती है जो किसी व्यक्ति के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। इस प्रकार की तकनीक शार्क को बिना नुकसान पहुंचाए जांचने के लिए प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
कुछ हुक शार्क के मुंह में गहराई गहराई तक घुसा हुआ था, जिसके चलते गोताखोर को हुक को हटाने के लिए शार्क के मुंह में अंदर तक हाथ डालना पड़ा, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह शार्क के साथ कुश्ती कर रहे है। शार्क की रक्षा स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि पृथ्वी पर आधा ऑक्सीजन समुद्र से आता है।
विज्ञापन