फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   bomb explosion in iraq

इराकः मस्जिद बम धमाके में 20 लोगों की मौत

Sat, 20 Jul 2013 03:40 AM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Sat, 20 Jul 2013 03:40 AM IST
विज्ञापन
bomb explosion in iraq

अधिकारियों का कहना है कि मध्य इराक स्थित सुन्नी मुसलमानों की मस्जिद में एक आत्मघाती बम विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि यह विस्फोट दियाला के शहर वाजिहिया में स्थित अबू बकर अल-सादिक मस्जिद में हुआ। धमाके में करीब 40 लोग घायल हुए हैं।


संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस महीने जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 2,500 से ज़्यादा पिछले कई दिनों से जारी हिंसा में मस्जिदों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इराकी इन हमलों के शिकार हुए हैं।

भयंकर विस्फोट
प्रत्यक्षदर्शी ओमार मुंधिर ने बताया, “मैं मस्जिद के इमाम के पास ही बैठा था। मस्जिद में काफ़ी तादाद में लोग मौजूद थे। तभी एक भयंकर विस्फोट हुआ। चारों तरफ घना अंधेरा छा गया।”
विज्ञापन
विज्ञापन


उमर को इस विस्फोट में पांव में चोट आई है।

उन्होंने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, “मैंने बाद में खुद को अस्पताल की ज़मीन पर पड़ा पाया। आस-पास कई घायल पड़े थे।”

दियाला ऐसा प्रांत है जहां मुसलमानों की मिली जुली आबादी है। 2003 में अमरीका के नेतृत्व में हुए हमलों के बाद से यह प्रांत चरमपंथी गुटों की भीषण संघर्ष का गवाह रहा है।

शिया-सुन्नी संघर्ष
स्थानीय अधिकारी सादिक अल-हुसैन ने कहा कि हमले से प्रभावित होने वाले सभी लोग नागरिक है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

उन्होंने समाचार एजेंसी एपी को बताया, “चरमपंथ दियाला के चप्पे चप्पे को अपना निशाना बना रहा है। कब्रगाह, फुटबॉल मैदान सहित सुन्नी और शिया मुसलमानों के मस्जिदों को खासतौर पर हिंसक हमले किए जा रहे हैं। चरमपंथियों की मंशा इस इलाके को सांप्रदायिक संघर्ष का क्षेत्र बना देने की है।”


माना जा रहा है कि सुन्नी और शिया समुदायों के बीच तीखे होते तनाव के कारण हिंसा की घटनाओं में काफी तेज़ी आई है। सुन्नी समुदाय की शिकायत है कि शिया नेतृत्व में बनी सरकार में प्रधानमंत्री नूरी मलिकी द्वारा उन्हें हाशिए पर धकेलने की कोशिशें की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed