{"_id":"5ad5768c4f1c1b57098b5062","slug":"bomb-blast-near-indian-embassy-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में भारतीय दूतावास के पास बम धमाका, किसी के हताहत होने की खबर नहीं ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नेपाल में भारतीय दूतावास के पास बम धमाका, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में भारतीय दूतावास के पास बम धमाका हुआ है। यह धमाका काठमांडु बिराटनगर में हुआ है। बम को दो मोटरसाइकिलों में फिट किया गया था। धमाके की वजह से एक दीवार को नुकसान पहुंचा है। दैनिक नेपाल के मुताबिक धमाका इतना भीषण था कि एक पूरी दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी।
विज्ञापन
हालांकि इस मामले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। इस मामले में पुलिस अधिकारी अरुण कुमार बीसी ने कहा कि इमारत के पीछे खुली जगह में धमाका हुआ है जिससे दीवार को हल्का नुकसान पहुंचा है। धमाके के आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
नेत्रा बिक्रम चंद की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल के कार्यकर्ताओं पर इस धमाके के पीछे होने का शक जताया जा रहा है। सोमवार को इस पार्टी ने बिराटनगर में हड़ताल का आह्वान किया था। हालांकि इस धमाके के बाद आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
A minor explosion took place near camp office of Indian embassy in Biratnagar, Kathmandu. No injuries reported: Nepal media
— ANI (@ANI) April 17, 2018