फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Bomb blast in Syrian building, 39 dead, including 12 children

सीरिया में धमाका : तहखाने में अलकायदा से जुड़े तस्कर ने जुटा रखे थे कई हथियार, 12 बच्चों की मौत

Mon, 13 Aug 2018 06:23 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Updated Mon, 13 Aug 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
Bomb blast in Syrian building, 39 dead, including 12 children
syria bomb blast
सीरिया के उत्तर-पश्चिमी शहर इदलिब के पास एक धमाके में करीब 39 लोगों की मौत हो गई जिनमें 12 बच्चे शामिल हैं। इसमें कई लोग जख्मी हो गए जबकि विस्फोट के चलते पांच मंजिला इमारत धराशायी हो गई जिसमें कई लोग दब गए। इस इमारत में एक हथियार तस्कर के हथियारों के रखे होने की खबरें प्रकाश में आई हैं।
विज्ञापन


तुर्की की सीमा के करीब सारमडा शहर में हुए इस विस्फोट के बाद बचाव कर्मचारियों ने जिस इमारत से मलबा हटाने के लिए बुलडोजरों का इस्तेमाल किया वहां इस बात के संकेत मिले हैं कि तहखाने में हथियारों का डिपो था। यह डिपो अलकायदा के लेवंत लिबरेशन समिति के करीबी एक हथियार सौदागर का है। ब्रिटेन की सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक इस विस्फोट में अब भी दर्जनों लोग लापता हैं। इस कारण मरने वालों का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है।
विज्ञापन


इस इमारत में मौजूद लोगों में से अधिकांश लोग जिहादी लड़ाकों के परिजन बताए जा रहे हैं। ये लड़ाके सीरिया के दूसरे हिस्सों से बाहर निकाले जाने के बाद इदलिब में शरण लिए हुए हैं। इदलिब शहर सीरिया में विद्रोहियों का आखिरी गढ़ माना जाता है। राष्ट्रपति बशर अल असद ने चेताया है कि सीरिया के कब्जे वाले इलाके को विद्रोहियों से मुक्त कराना ही उनका अगला लक्ष्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed