{"_id":"577f11864f1c1be6567fb10b","slug":"bomb-blast-in-baghdad-on-eid-occassion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगदाद: ईद मना रहे लोगों पर हमला, 30 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बगदाद: ईद मना रहे लोगों पर हमला, 30 की मौत
बीबीसी/दिल्ली
Updated Fri, 08 Jul 2016 08:15 AM IST
विज्ञापन
ईराक की राजधानी बगदाद के उत्तर में शियाओं के एक पवित्र स्थल पर एक आत्मघाती हमलावर और बंदूकधारियों ने हमला किया है जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है।
बलाद शहर के सईद मोहम्मद बिन अली अल-हादी की कब्र के गेट के नजदीक एक बम धमाका हुआ है।
खबरों के मुताबिक विस्फोट के बाद बंदूकधारियों ने इस जगह पर हमला कर दिया और ईद का त्योहार मना रहे लोगों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया।
इराकी अधिकारियों ने कहा है कि इस हमले में और कई लोग घायल भी हुए हैं।
इससे पहले इसी सप्ताह बगदाद में एक शिया बहुल इलाके में हमला हुआ था जिसमें करीब 300 लोगों की मौत हो गई थी।