अफगानिस्तान में दो बम धमाकों में 12 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में दो बम धमाकों में 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। अफगानिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
पूर्वी प्रांत कपिसा के पुलिस प्रमुख का कहना है कि एक वैन सड़क किनारे रखे एक बम से टकरा गई जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए।
वहीं, उत्तरी प्रांत कुंदुज़ में भी सड़क किनारे रखे एक बम में तब धमाका हो गया, जब एक पुलिस वाहन वहाँ से गुजर रहा था। इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई। अभी तक किसी संगठन ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।