फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   boko haram with IAS

बोको हराम ने आईएस से मिलाया हाथ

Sun, 08 Mar 2015 12:57 PM IST
Updated Sun, 08 Mar 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
boko haram with IAS

नाइजीरिया में सक्रिय चरमपंथी संगठन बोको हराम ने इस्लामिक स्टेट और खलीफा के प्रति निष्ठा का वादा किया है। बोको हराम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डाले गए एक ऑडियो बयान में यह बात कही है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस संदेश में बोको हराम के मुखिया अबुबकर शेकाउ की आवाज है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है। माना जाता है कि यह संगठन पहले अल-कायदा से जुड़ा हुआ था। बोको हराम साल 2009 से ही नाइजीरिया के उत्तरी इलाके में इस्लामी राज्य की स्थापना के लिए हथियारबंद लड़ाई कर रहा है।

विज्ञापन

खलीफा से बोको हराम की निष्ठा

boko haram with IAS

ऑडियो संदेश में बोको हराम ने मुसलमानों के खलीफा के प्रति अपनी वफादारी का एलान किया है। शनिवार को पोस्ट किए इस संदेश में कहा गया है, "हम खलीफा के प्रति हमारी निष्ठा का एलान करते हैं और मुश्किल या अच्छे वक्त में उन्हीं की आज्ञा पालन करेंगे।"

इस्लामिक स्टेट ने पूर्वी सीरिया और पश्चिमोत्तर इराक के एक बड़े इलाके पर अपना कब्जा कर रखा है। आईएस एक ऐसे राज्य की स्थापना की बात करता है जहां इस्लामी कानून या शरियत लागू होगा और सत्ता की बाग़डोर ख़लीफ़ा के हाथों में होगी। अबुबकर शेकाउ को उनके समर्थक खलीफा इब्राहिम के नाम से जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed