फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   boko haram killes more than 70 in nigeria.

बोको हराम ने हमला कर 70 को उतारा मौत के घाट

Thu, 05 Feb 2015 10:26 AM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
boko haram killes more than 70 in nigeria.

बोको हराम के चरमपंथियों ने नाइजीरिया से लगे कैमरून के फोटोकोल कस्बे पर कथित तौर पर हमला कर 70 लोगों की हत्या कर दी।

विज्ञापन


स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस्लामिक चरमपंथियों ने लोगों के घरों और क़स्बे की मस्जिद पर हमला किया और कई इमारतों में आग लगा दी।

यह हमला उस समय हुआ है जब क्षेत्रीय बलों ने एक दिन पहले ही कहा था कि उन्होंने चरमपंथियों को फ़ोटोकोल के पास नाइजीरियाई शहर से खदेड़ दिया है।

पिछले छह सालों में बोको हराम की हिंसा में हजारों लोगों की जान गई है। चरमपंथियों की वजह से लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा है। पूर्वोत्तर नाइजीरिया के एक बड़े हिस्से पर बोको हराम का नियंत्रण है।

समाचार एजेंसी एएफपी को फोकोटोल के निवासियों ने बताया कि चरमपंथियों ने कई लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी।

कस्बे पर बोहो हराम ने किया कब्जा

boko haram killes more than 70 in nigeria.

उमर बाबाकाली नाम के एक निवासी ने टेलीफोन पर एएफपी को बताया, ''आज सुबह यहां बोको हरामने काफ़ी नुक़सान पहुंचाया। उन लोगों ने दर्जनों लोगों की हत्या कर दी।'' कहा जा रहा है कि कस्बे की मुख्य मस्जिद को आग लगा दी गई।

बोको हराम के चरमपंथियों को कैमरून के सुरक्षा बलों ने खदेड़ा था, इसमें पड़ोसी नाइजीरियाई कस्बे गामबोरु में तैनात चाड के सुरक्षा बलों ने भी मदद की थी।

चाड की सेना ने मंगलवार को कहा था कि गामबोरु पर फिर नियंत्रण के लिए हुई लड़ाई में दो सौ से अधिक चरमपंथी मारे गए हैं और कुछ भागने में सफल रहे हैं।

नाइजीरिया की सेना की चरमपंथ पर रोक लगा पाने में नाकाम होने की आलोचना के बाद चाड के सैनिक बोको हराम से लड़ने के लिए नाजीरिया और कैमरून पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed