{"_id":"89e0df04c0354810f158b40b7a739177","slug":"boko-haram-killed-2000-people-in-nigeria-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बोको हराम ने पूरे शहर में लगाई आग, 2 हजार मरे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बोको हराम ने पूरे शहर में लगाई आग, 2 हजार मरे
Updated Fri, 09 Jan 2015 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाईजीरिया में चरमपंथियों ने उत्तर पूर्व के अहम शहर बागा पर दूसरा बड़ा हमला किया है। जिसमें कम से 2000 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बीबीसी को यह जानकारी दी है। अधिकारी मूसा अलहाजी बकर ने बताया कि बोको हराम के लड़ाकों ने एक सैन्य अड्डे पर लूटपाट के बाद बुधवार को तक़रीबन पूरा शहर आग लगाकर तबाह कर दिया।
विज्ञापन
इस अधिकारी के मुताबिक़ बागा शहर की गलियों में लाशें पड़ी हैं और माना जा रहा है कि नए हमले में क़रीब 2000 लोग मारे गए हैं।
शहर में हर जगह दिख रही लाशें ही लाशें
बोको हराम ने 2009 में इस्लामिक राज्य के गठन के लिए सैन्य अभियान शुरू किया था। इसके बाद पिछले साल उसने उत्तर पूर्वी कई क़स्बों और गांवों पर क़ब्ज़ा जमा लिया था।
वरिष्ठ अधिकारी बकर ने कहा है कि भागते हुए लोगों ने उन्हें बताया कि शहर की 10 हज़ार की आबादी ''लगभग ख़त्म हो गई है।''
वरिष्ठ अधिकारी बकर ने कहा है कि भागते हुए लोगों ने उन्हें बताया कि शहर की 10 हज़ार की आबादी ''लगभग ख़त्म हो गई है।''