फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   boko haram kidnap 20 people

बोको हराम ने '20 लोगों को अगवा' किया

Tue, 10 Feb 2015 10:33 AM IST
Updated Tue, 10 Feb 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
boko haram kidnap 20 people

नाइजीरिया के चरमपंथी संगठन बोको हराम के संदिग्ध चरमपंथियों ने उत्तरी कैमरुन में एक बस से 20 लोगों को अगवा कर लिया है। ये जानकारी वहाँ के निवासियों ने दी है। रिपोर्टें हैं कि चरमपंथियों ने बस पर हमला किया और फिर बस को नाइजीरिया की सीमा से लगे इलाके में ले गए। कुछ रिपोर्टों में ये भी कहा गया है कि 30 लोगों को अगवा किया गया है। हाल के दिनों में बोको हराम ने नाइजीरिया के बाहर खासकर पड़ोसी कैमरुन और नीजेर में अपने हमले तेज़ किए हैं।

विज्ञापन


एक व्यक्ति ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि सीमावर्ती इलाके कोजा में इस बस पर कब्जा किया गया और फिर उसे 11 किलोमीटर दूर नाइजीरिया से लगी सीमा के पास ले जाया गया। एक अन्य घटना में बोको हराम के कई चरमपंथी मारे गए और कैमरुन के 10 सैनिक घायल हो गए।
विज्ञापन


ये घटना उस समय हुई जब चरमपंथियों ने केरावा पर हमला किया। एक स्थानीय पत्रकार ने बीबीसी को ये जानकारी दी है। बोको हराम के हमले के कारण 10 लाख से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़कर पलायन करना पड़ा। अब बोको हराम का हमला नाइजीरिया से लगे पड़ोसी देशों पर भी होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed