फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Bob Dylan wins Nobel prize for Literature

अमेरिकी गायक बॉब डिलन को साहित्य का नोबेल

Thu, 13 Oct 2016 05:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 13 Oct 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
Bob Dylan wins Nobel prize for Literature
बॉब डिलन - फोटो : file photo

अमेरिकी गायक बॉब डिलन को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है। गायिकी की दुनिया में शायद ऐसा पहली बार हुआ जब गायक को सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक पुरस्कार मिला है। इससे पहले कवियों को यह पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन


बॉब ने 1959 में पेशेवर तौर पर गाना शुरू किया और साल भर में ही उनके गाने नई पीढ़ी की आवाज बन गए। 

उनके गाने 'ब्लोइंड इन द विंड', 'मास्टर ऑफ वॉर', 'ए हार्ड रेन्स गोना फॉल', 'द टाइम्स दे आर चेंजिंग', 'सब टेरेनियन होमसिक ब्ल्यूज', और 'लाइक अ रोलिंग स्टोन' में विद्रोह, असंतोष और स्वतंत्रता की भावना झलकती हैं, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन


स्वीडिस अकादमी ने गुरुवार को यह कहते हुए 'डिलन एक आदर्श व्यक्तित्व के इंसान हैं, उनका समकालीन संगीत में गहरा योगदान है,' उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'बॉब डिलन सबसे महान जीवित कवि'

Bob Dylan wins Nobel prize for Literature

50 वर्ष हो गए, डिलन आज भी गाने लिखते हैं और अक्सर टूर पर रहते हैं। स्वीडिश अकादमी के सदस्य पर वास्टबर्ग ने कहा कि वह शायद सबसे महान जीवित कवि हैं।

नोबेल अकादमी की पर्मानेंट सचिव सारा डेनियस ने कहा कि डिलन को नोबेल से सम्मानित करने का फैसला सर्व सम्मति से लिया गया।

इस वर्ष साहित्य में दिया गया यह नोबेल का आखिरी पुरस्कार है। नोबेल पुरस्कारों को डायनामाइट के आविष्कारक एलफ्रेड नोबेल के नाम 1901 से विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed