{"_id":"7ef966511bb5622da13240ed7a169785","slug":"boat-sinks-in-china-21-died-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में नाव पलटने से 21 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
चीन में नाव पलटने से 21 की मौत
Updated Sat, 17 Jan 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
चीन में यांगत्सी नदी में एक टगबोट यानी जहाज खींचने वाली नाव के पलटने से 21 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा जियांग्सू प्रांत में झांगजियागांग के नजदीक गुरुवार को हुआ। सरकारी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
नाव को नदी में परीक्षण के लिए उतारा गया था और उसी दौरान यह पलट गई। उसमें 25 लोग सवार थे। इनमें आठ विदेशी भी थे जो सिंगापुर, भारत, मलेशिया और जापान के नागरिक हैं।
विज्ञापन
तीन लोगों को बचा लिया गया लेकिन एक व्यक्ति की तलाश अभी जारी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि बचाए गए तीन नागरिक चीन के हैं।
क़रीब 30 मीटर लंबी नाव पर हादसे के समय इसके मालिक और इंजीनियरों की टीम सवार थी।
इस हादसे में बचे वांग चेन्हुआ ने बताया कि नाव का कॉकपिट 20 सेकंड के भीतर ही पानी से भर गया था और उन्होंने एक पंप को पकड़कर अपनी जान बचाई।