{"_id":"a9f2d315f90c4e7b21474723d5aacdb4","slug":"boat-accident-near-malaysia-61-people-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेशिया के नजदीक नाव हादसा, 2 लोगों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
मलेशिया के नजदीक नाव हादसा, 2 लोगों की मौत
Updated Wed, 18 Jun 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेशिया के तट के निकट समुद्र में डूबे नाव में दो लोग मारे गए हैं और 55 लोगों को बचाव दल ने बचा लिया है।
विज्ञापन
ये नाव इंडोनेशिया के 97 लोगों को ले जा रही थी। मलेशियाई अधिकारियों ने बताया कि अब भी कई लोग लापता है।
मलेशिया की मैरीटाइम एन्फोर्समेंट एजेंसी का कहना है कि नाव में सवार सभी लोग अवैध अप्रवासी थे और उनमें औरतें और बच्चे भी शामिल हैं।
अधिकारियों ने कहा कि ये एक लकड़ी की नाव थी जो स्थानीय समय के हिसाब से मध्य रात्रि के क़रीब डूबी। यह दुर्घटना मलक्का की खाड़ी में हुई है।
एक बचाव नौका को दुर्घटनास्थल की तरफ़ रवाना किया जा चुका है और दो और नौका वहां जाने को तैयार हैं। मैरीटाइम अधिकारी मोहम्मद ज़ूरी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया यह एक अवैध नौका थी और समुद्र में यात्रा के लिए नहीं बनी थी।