फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   bo xilai expelled from chinese legislature

बो शिलाई चीनी संसद से बर्खास्त

Sat, 27 Oct 2012 03:38 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 27 Oct 2012 03:38 PM IST
विज्ञापन
bo xilai expelled from chinese legislature

ब्रितानी कारोबारी नील हेवुड हत्याकांड में अपनी पत्नी गू काईलाई की भूमिका

विज्ञापन
के चलते विवादों का शिकार हुए कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता बो शिलाई को चीन के सांसदों ने शीर्ष विधायिका से औपचारिक रूप से निष्कासित कर दिया है।

इसके साथ ही बो शिलाई को सज़ा से मिली विशेष छूट भी खत्म हो गई है। बो शिलाई पर अपने पद के दुरुपयोग, रिश्वत लेने और पार्टी अनुशासन भंग करने के आरोप हैं। बो शिलाई के औपचारिक निष्कासन से ये भी तय हो गया है कि उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामला अब आगे बढ़ सकता है।

अप्रत्याशित नहीं
बो शिलाई के खिलाफ ये कार्रवाई अप्रत्याशित नहीं है। चीन के सरकारी मीडिया ने पिछले महीने ही घोषणा की थी कि बो शिलाई को कम्युनिस्ट पार्टी से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन


नील हेवुड हत्याकांड में बो शिलाई की पत्नी गू काईलाई को जेल की सज़ा सुनाई जा चुकी है। हत्याकांड की पड़ताल के दौरान लीपापोती के आरोपों में बो शिलाई के पूर्व सहायक और प्रांतीय पुलिस प्रमुख वांग लिजुन को भी सज़ा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में ये सारा घटनाक्रम ऐसे समय हो रहा है जब देश में शीर्ष स्तर पर सत्ता हस्तांतरण होने वाला है। आठ नवंबर को कम्युनिस्ट पार्टी का अधिवेशन होने वाला है जिसमें नये नेताओं का चयन होगा।


चीन कहता रहा है कि बो शिलाई को कम्युनिस्ट पार्टी के पदों से हटाया जाना, कानूनी प्रक्रिया का एक साधारण मामला है, लेकिन कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि बो शिलाई को बर्खास्त किए जाने की ये बेहद साधारण व्याख्या है। जानकारों के मुताबिक बो शिलाई देश की सर्वोच्च पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के लिए भी दावेदार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed