{"_id":"5a800ca74f1c1b805a8b9325","slug":"blind-woman-ashley-nemeth-will-judge-beauty-pageant-in-canada","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधापन नहीं आया आड़े, नेत्रहीन महिला करेंगी कनाडा के ब्यूटी पीजेंट को जज","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अंधापन नहीं आया आड़े, नेत्रहीन महिला करेंगी कनाडा के ब्यूटी पीजेंट को जज
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Feb 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
एश्ले नेमेथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के समय में ब्यूटी पीजेंट्स में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार एश्ले नेमेथ मिसेज कनाडा ग्लोबल पीजेंट में 6 जजों की टीम का हिस्सा बनेंगी। वह प्रतिभागियों को उनकी आंतरिक सुंदरता के हिसाब से जज करेंगी।
विज्ञापन
मिसेज कनाडा ग्लोबल की राष्ट्रीय निदेशक किम कैसल ने कहा- जब नेमेथ को जज के पैनल में शामिल होने के लिए पूछा गया तो उन्होंने पहले मना कर दिया लेकिन बाद में उन्हें अपने शब्द याद आ गए। जिसमें वह कहती हैं कि हमारा मानना है कि खूबसूरती केवल बाहर नहीं होती, यह अंदर भी होती है। किम ने कहा कि 6 जजों के पैनल में नेमेथ का आना खुशी की बात है।
विज्ञापन
कैसल ने कहा- हम हर महिला को प्रेरित करना चाहते हैं, फिर चाहे उसका कोई भी साइज, शेप, उम्र, रंग, काबिलियत या अपंगता हो। नेमेथ इस प्रतियोगिता में जज बनने के लिए तैयार हो गई हैं क्योंकि उनका मानना है कि शारीरिक अपंगता आपको कुछ भी करने से रोक नहीं सकती है। एश्ले बचपन में ही जेनेटिक बीमारी ओक्यूलर अलबिनिस्म की चपेट में आ गई थीं जिसकी वजह से टीनऐज तक आते-आते उनकी आंखों की रौशनी चली गई।
विज्ञापन