इराक: बगदाद में धमाके, 34 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराकी पुलिस का कहना है कि राजधानी बगदाद में हुए तीन अलग-अलग बम धमाकों में कम से कम 34 लोग मारे गए हैं। ये धमाके उस दिन किए गए जब कर्फ्यू हटाया जाना था।
पहला धमाका शिया बहुल इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंटे में हुआ जब हमलावर ने खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया, जिसमें 22 लोग मारे गए और 50 जख्मी हुए हैं।
दूसरा धमाका मशहूर बाजार सिटी सेंटर में हुआ। जबकि तीसरा धमाका दक्षिण-पश्चिमी बगदाद में हुआ।
इराक के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल साद मान ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इन धमाकों का ताल्लुक कर्फ़्यू हटाए जाने के फैसले से था।
कई सालों से कर्फ्यू
गुरुवार को इराकी सरकार ने घोषणा की थी कि शनिवार मध्यरात्रि से रात्रिकालीन कर्फ्यू हटा लिया जाएगा। इराकी राजधानी में वर्ष 2003 से अमरीका के नेतृत्व में सद्दाम हुसैन पर आक्रमण करने से अबतक किसी न किसी रूप में कर्फ्यू लगा ही रहा है।
प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने आदेश दिए हैं कि पाबंदियां हटा ली जाएं ताकि स्थिति सामान्य हो सके। इस निर्णय से ये भी दिखाने की कोशिश की जा रही है कि बगदाद अब इस्लामिक स्टेट के खतरे से बाहर है।
चरमपंथी समूह आईएस ने पिछले साल इराक़ के उत्तरी और पश्चिमी इलाक़ों पर कब्जा कर लिया था।